बर्लिन। जर्मनी में बर्लिन के निकट जंगल में लगी भयानक आग को बुझाने के लिए संघर्ष कर रहे दमकलकर्मियों ने आग को फैलने से रोक दिया है। लम्बी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। लेकिन जर्मन अग्निशमन विभाग ने चेताया है किअब भी आग का खतरा बना हुआ है। ब्रांडेनबर्ग प्रांत के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी को बताया, 'आग अभी पूरी तरह शांत नहीं हुई है।'