समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रवक्ता स्टीफन सेबर्ट ने मर्केल के हवाले से कहा, "जर्मनी की संघीय सरकार इस निर्णय का समर्थन नहीं करती क्योंकि जेरूसलम की स्थिति को लेकर द्वी-राष्ट्रीय समाधान के तहत ही फैसला किया जा सकता है।"इससे पहले बुधवार को ट्रंप ने औपचारिक रूप से येरूशलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देने की घोषणा की थी।