
लंदन। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान की दूसरी पत्नी रेहम खान मीडिया के सामने आईं हैं। उन्होंने अपनी आने वाली किताब पर छिड़े विवाद पर खुलकर बात किया। रेहम ने कहा कि किताब में जो कुछ भी लिखा है वो सच्चाई है। उन्होंने खुद को मिल रही धमकियों पर कहा कि मुझे किसी बात का डर नहीं है। मैं एक निडर पत्रकार हूं और मुझे मरने का बिल्कुल डर नहीं लगता है।
बता दें कि इमरान खान को तलाक देने के बाद रेहम लगातार मीडिया की सुर्खियों में बनी हुईं हैं उन्होंने पहले तो इमरान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, लेकिन उन्होंने अपनी किताब में दावा किया है कि इमरान खान एक समलैंगिग हैं इसलिए उन्होंने तलाक दिया है।