6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रिटेन: जेल में फैला मुस्लिम कैदियों का आतंक, बाइबल क्लास में घुस इस्लाम अपनाने के लिए की मारपीट

वहां की सबसे सुरक्षित माने वाले ब्रिक्सन जेल में ऐसे कैदियों की वजह से डर का वातावरण बना हुआ है।
2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

Sep 16, 2018

islamic group hijacks bible class in brixton jail inmates

ब्रिटेन: जेल में फैला मुस्लिम कैदियों का आतंक, बाइबल क्लास में घुस इस्लाम अपनाने के लिए की मारपीट

लंदन। ब्रिटेन की एक जेल में इस्लामिक अतिवाद का माहौल बढ़ रहा है। वहां की सबसे सुरक्षित माने वाले ब्रिक्सन जेल में ऐसे कैदियों की वजह से डर का वातावरण बना हुआ है। वहां के स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कट्टर इस्लामिक समूह के कुछ लोगों ने जेल में चल रही बाइबल क्लास में जबरदस्ती घुस कर हंगामा किया। कहा जा रहा है कि इन्होंने चीनी मूल के बाइबल शिक्षक के साथ मारपीट भी की।

लगाए जिहादी समूह के नारे, मारपीट भी की

इस क्लास में आए कैदियों में से एक पास्टर पॉल सांग ने मामले की शिकायत की। पॉल सांग ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कुछ लोग जेल के चैपलिन में घुस गए। जिसके बाद वे जोर-जोर से जिहादी समूह के नारे लगाने लगे और मारपीट भी की। बता दें कि पॉल सांग मूल रूप से दक्षिण कोरिया के रहनेवाले हैं।

कैदियों और स्टाफ के बीच तनाव का माहौल

सांग बताते हैं कि कट्टरपंथियों के कारण ही कैदियों और स्टाफ के बीच तनाव का माहौल रहता है। अपने उपर हुए हमले के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि समूह के कुछ लोगों ने एक बार अचानक उनपर पीछे से हमला कर दिया था। उनका कहना है कि उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया।

ये भी पढ़ें:- भूटान के पूर्व पीएम ने खड़ी की नई मिसाल, पत्नी को गोद में उठाकर कह दी बड़ी बात

कैदियों को जबरदस्ती इस्लाम अपनाने पर कर रहें हैं मजबूर

ये भी जानकारी मिल रही है कि जेल के अंदर इस्लामिक अतिवादी संगठनों से संबंधित लोगों का समूह भी गठित हुआ है जो जेल के अन्य कैदियों को डराते धमकाते हैं। यही नहीं ये सभी कैदियों को जबरदस्ती इस्लाम अपनाने पर भी मजबूर कर रहे हैं। सांग का कहना है कि समूह के लोग ब्रिटेन के बारे में नफरत फैलाते हैं।