1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आतंकियों ने सऊदी के शहंशाह को चेताया, सिनेमा दिखाकर पाप न करो

आतंकी संगठन अल-कायदा का कहना कि इन नीतियों से इस्लाम धर्म को ठेस पहुंच रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 2 Jun 2018, 2:13 PM IST

दुबई। आतंकी संगठन अल-कायदा ने शुक्रवार को सऊदी अरब के सुधारवादी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को चेतावनी दी है कि वह अपनी नई नीतियों का त्याग करे। आतंकी संगठन का कहना कि इन नीतियों से इस्लाम धर्म को ठेस पहुंच रही है। वह इस तरह से पाप कर रहे हैं। गौरतलब है कि राजकुमार सलमान ने देश में कई तरह की पुरानी कुरीतियों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाएं हैं। उन्होंने महिलाओं को कार चलाने की इजाजत दी है। इसके साथ देश में सिनेमाघर बहाल करने की अनुमति दी है।

सऊदी अरब में अब महिलाएं भी बैठेंगी ड्राइविंग सीट पर

जिहादी समूह ने किया विरोध

यमन स्थित जिहादी समूह ने साइड इंटेलिजेंस ग्रुप द्वारा उठाए गए न्यूज बुलेटिन में कहा कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नए युग ने मूवी थियेटर के साथ मस्जिदों को बदल दिया। उन्होंने कहा कि इमाम से संबंधित किताबों को प्रतिस्थापित किया गया। आतंकी संगठन का कहना है कि इस्लाम को न मानने वाले लोग देश का नैतिक पतन कर रहे हैं। सरकार इस तरह की छूट देकर यहां के लोगों में आस्था को खत्म करने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि सुन्नी जिहादी समूह अलकायदा यमन में लड़ाई कर रहा है। यहां सऊदी अरब के शिया हुथई विद्रोहियों से लड़ रहे हैं।

सऊदी अरब के होटल में मृत पाया गया एयर इंडिया का पायलट, जिम में हुई मौत

निजी अंगो का प्रदर्शन किया

अलकायदा ने अपनी धमकी में लिखा है कि सऊदी के बादशाह ने इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का के पास जेद्दाह में एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का अयोजन किया। इस आयोजन ने विश्व को शर्मसार किया हैै। इस कार्यक्रम में विदेशी लोगों ने अपने निजी अंगों का प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं यहां के कार्यक्रम में जवान लड़के और लड़कियां संयुक्त रूप से एकत्र हुईं जो सही नहीं है। जेहादी विचारों को बढ़ावा देने वाली साइट पर लिखा गया कि बादशाह यहां रातों में होने वाली पार्टियों और फिल्मी शो को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे।