3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लंदन: सबसे कम उम्र की IS आतंकी को उम्रकैद, शहर में कई जगहों पर धमाके की रची थी साजिश

18 वर्षीय महिला आतंकी सफा बाउलर मोरक्को की रहने वाली है।

2 min read
Google source verification
life imprisonment for youngest IS terrorist Safa bouler by British court

लंदन: सबसे छोटी उम्र की IS आतंकी को उम्रकैद, शहर में कई जगहों पर धमाके की रची थी साजिश

लंदन। ब्रिटेन की अदालत ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की एक महिला अातंकी के खिलाफ सजा का ऐलान किया है। आतंकी संगठन की सबसे कम उम्र की महिला अातंकवादी को उम्रकैद यानी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

साल की शुरुआत में आतंकी हमला करने की थी प्लानिंग

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस महिला पर आतंकी हमले की योजना बनाने का आरोप था। दरअसल ये महिला आतंकी इस साल की शुरुआत में एक आतंकी हमले का षड्यंत्र रचने की दोषी पाई गई है। जिसके चलते ब्रिटिश अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है।

सीरिया जाकर आईएसआईएस ज्वाइन करने की तैयारी में थी आतंकी सफा

आपको बता दें कि 18 वर्षीय महिला आतंकी सफा बाउलर मोरक्को की रहने वाली है। इसका मुख्य उद्देश्य आईएसआईएस संगठन में शामिल होना था, लेकिन उसके लिए वो सीरिया जाने में असफल रही। इसके बाद उसने ब्रिटेन को ही अपने गुनाहों का घर बना दिया। बता दें कि सफा ने लंदन के कई चर्चित स्थलों पर आतंकी हमलों की तैयारी की थी, उसे इसी मामले में दोषी पाकर सजा सुनाई गई है।

जेल में गुजारने होंगे कम से कम 13 साल

जानकारी के मुताबिक इस सजा के ऐलान के चलते उसे कम से कम 13 साल तक तो जेल में ही गुजारने होंगे। हालांकि उसके बाद उसे परोल मिलने की उम्मीद है।

खुद के बचाव में पहने पश्चिमी सभ्यता के कपड़े, किया ये दावा

खुद को बचाने के लिए सफा ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इसके लिए शुक्रवार को वो शार्ट स्कर्ट और पश्चिमी सभ्यता के कपड़े पहनकर अदालत में पेश आई। साथ ही उसने दावा किया कि अब उसने इस्लाम धर्म और उसके कट्टरपंथी विचारधारा छोड़ दी है। लेकिन कोर्ट पर उसके इन दावों का कोई असर नहीं हुआ, अदालत ने उसके दावों को खारिज करते हुए सजा का ऐलान कर दिया।