scriptलंदन में उठे बर्फीले तूफान ने थामी आसमान की रफ्तार, 140 फ्लाइट्स कैंसल | london experience heavy snowstorm many flights cancelled | Patrika News

लंदन में उठे बर्फीले तूफान ने थामी आसमान की रफ्तार, 140 फ्लाइट्स कैंसल

locationनई दिल्लीPublished: Mar 19, 2018 01:26:11 pm

Submitted by:

Shweta Singh

दक्षिण-पश्चिमी इंग्लैंड में अब तक 12 इंच तक बर्फबारी होने की खबर आ रही है।

Snowstorm in Britain

लंदन। ब्रिटेन में एक बार फिर से बर्फीले तूफान का कहर बरपा है। दक्षिण-पश्चिमी इंग्लैंड में अब तक 12 इंच तक बर्फबारी होने की खबर आ रही है। बर्फबारी के ही चलते वहां का तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि स्थानीय लोगों को आने वाले दिनों में इससे भी प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए वो इसके लिए तैयार रहें।

10 हजार से अधिक यात्री प्रभावित
आपको बता दें बर्फबारी के चलते हीथ्रो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 144 उड़ाने रद्द की गई हैं। इसके अलावा अन्य करीब 500 विमानें देरी से उड़ान भर रही हैं। जिसके कारण 10 हजार से अधिक यात्रियों पर प्रभाव पड़ा है। बता दें कि रनवे पर भी बर्फ का जमाव हो गया है, जिसे हटाए जाने के लिए मशक्कत जारी है।

बर्फीले तूफान के चलते कई वाहन के दुर्घटनाग्रस्त
इसके अलावा यॉर्कशायर से लेकर फॉच्र्यून्सवेल इलाकों के घरों कि छतों पर भी बर्फ जम गई है। बर्फीले तूफान के चलते कई वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरें भी आ रही हैं। इसी वजह से लोगों को बेहद जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलने की हिदायत दी जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो