इसके पहले तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज ने कहा कि ये सजा इसलिए दी गई है, क्योंकि उन्होंने देश के 70 साल के इतिहास को बदलने की कोशिश की है। अगर वोट के लिए सम्मान की मांग करने की सजा जेल है, तो मैं उसका सामना करने के लिए आ रहा हूं। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों के गुलाम नहीं रहेंगे, जो अपनी शपथ और पाकिस्तान के संविधान का उल्लंघन करते हैं। नवाज ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि मैं तबतक यह संघर्ष जारी रखूंगा, जबतक कि पाकिस्तानियों को उन बेड़ियों से मुक्ति नहीं मिल जाएगी, जिसे उन्हें सच बोलने के लिए पहनाई गई हैं।