27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वीडन: प्रधानमंत्री लोफवेन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, देंगे इस्तीफा

लोफवेन के पक्ष में 142 मत पड़े, जबकि 204 सांसदों ने उन्हें हटाए जाने के पक्ष में मतदान किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 25 Sep 2018, 7:25 PM IST

No confidence motion passed against swedish PM will resign soon

स्वीडन: प्रधानमंत्री लोफवेन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, देंगे इस्तीफा

स्टॉकहोम। स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टेफन लोफवेन के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को संसद में मतदान हुआ। इसमें प्रधानमंत्री को हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लोफवेन के पक्ष में 142 मत पड़े, जबकि 204 सांसदों ने उन्हें हटाए जाने के पक्ष में मतदान किया।

नई सरकार के चुनाव होने तक करते रहेंगे काम

बता दें कि वह स्वीडन की राष्ट्रीय विधायिका रिक्स्डग के तहत नई सरकार के चुनाव होने तक अपनी अल्पमत गठबंधन सरकार के साथ अंतरिम व्यवस्था के तहत काम करते रहेंगे।

दो सप्ताह पहले हुए थे आम चुनाव

आपको बता दें कि दो सप्ताह पहले हुए आम चुनावों में, वाम झुकाव वाले मध्यमार्गीय हिस्से को 144 सीटें मिली थी जबकि दक्षिणपंथी झुकाव वाले मध्यमार्गीय गठबंधन ने 143 सीट मिली थी। वहीं धुर दक्षिणपंथी स्वीडन डेमोक्रेट पार्टी ने 62 सीटें जीती थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2014 में सत्ता में आने वाले लोफवेन ने मतदान के बाद कहा कि वह तमाम राजनीतिक गठबंधन के साथ सरकार के गठन पर काम करने के लिए तैयार हैं।