27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तूफान के कारण मंडरा रहा था खतरा, पायलट ने तिरछा कर कराई विमान की लैंडिंग

देखें वीडियो
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 15 Oct 2018, 7:25 PM IST

pilot bends flight during landing as storm hits at bristol airport

तूफान के कारण मंडरा रहा था खतरा, पायलट ने तिरछा कर कराई विमान की लैंडिंग

लंदन। ब्रिटेन के ब्रिस्टल एयरपोर्ट पर एक पायलट ने हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया है। दरअसल तूफान के कारण उसने विमान तिरछा कर रनवे पर लैंडिंग कराया दी। कैलम नाम के तूफान के कारण रनवे के ऊपर तेज हवा चल रही थी, जिस कारण विमान सही तरह से लैंडिंग नहीं कराया जा सकता था। ऐसे में पायलट की बहादूरी से उन सभी की जान बची।

मामला 12 अक्टूबर का

रनवे पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला 12 अक्टूबर का है। वायरल हो रहे फुटेज में साफ दिख रहा है कि टीयूआई एयरलाइंस का एक विमान लैंडिंग से पहले धीमी रफ्तार में तिरछा होकर नीचे आ रहा था। इस लैंडिंग को पूरी होने में लगभग एक मिनट लग गए।

पायलट के जाबांजी की जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर लोग ने जमकर पायलट के जाबांजी की तारीफ कर रहे हैं। कोई इस लैंडिंग को परफेक्ट बता रहा है तो कोई इसे अविश्वसनीय बता रहा है। आपको बता दें कि इन दिनों कैलम तूफान के कारण ब्रिटेन के कई हिस्सों में तेज बारिश और हवाएं चल रही हैं। सामान्य जीवन के साथ-साथ इस कारण फ्लाइट्स का आवागमन भी प्रभावित हो रहे हैं।