11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुर्तगाल: प्लेन क्रैश में दो की मौत, हादसे के बाद जंगल में लगी आग

पुर्तगाल में भीषण विमान हादसा हादसे में दो लोगों की गई जान मृतकों की शिनाख्त जारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 10 Jun 2019, 3:04 PM IST

नई दिल्ली। यूरोपीय देश पुर्तगाल से एक भीषण विमान दुर्घटना की जानकारी मिल रही है। रविवार को वहां के शहर लीरिया में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। घटना के बारे में स्थानीय मीडिया से जानकारी मिल रही है।

जोस फेरिन्हो एयरोड्रम के पास के जंगल में लगी आग

एक पुर्तगाली टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक मृतकों की सटीक पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, दाव किया जा रहा है कि ये 67 और 41 साल के दो लोग हैं जो पायलट और उसके छात्र हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि लीरिया में हुए इस हल्के विमान के दुर्घटना के बाद जोस फेरिन्हो एयरोड्रम के पास के जंगल में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें-

2019 में हुए विमान दुर्घटनाओं में इतने की गई जान

स्थानीय समयानुसार के यह घटना सुबह 4.48 बजे घटित हुई। बता दें कि इस विमान दुर्घटना के बाद इस दक्षिण यूरोपीय देश में 2019 में विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। इससे पहले मार्च में र्बगसा में हुए विमान दुर्घटना में दो लोग मारे गए थे। हाल ही में विमान हादसे के कई बड़े मामले सामने आए हैं। कुछ महीने पहले इथियोपियन एयरलाइंस के विमान के क्रैश होने से उसमें सवार करीब 157 लोगों की मौत हो गई थी।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..