लंदनः बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपए लेकर फरार हुए विजय माल्या पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा खुलासा किया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि माल्या विदेश जाने से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मिला था। इसका दस्तावेज भी मौजूद है। जब कांग्रेस अध्यक्ष से बीजेपी नेताओं का नाम पूछा गया तो उन्होंने बताने से इनकार कर दिया। इसके अलावा राहुल गांधी ने पीएनबी घोटाले को लेकर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीरव और मेहुल का प्रधानमंत्री के करीबी रिश्ते हैं जिसकी वजह से कोई कार्रवाई नहीं हुई। बता दें कि माल्या को भारत लाने के लिए भारतीय एजेंसियां लंदन में कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। जबकि मेहुल और नीरव को भी भारत लाने की कोशिशें की जा रही हैं।