
थेरेसा मे और कार्बिन के बीच अहम वार्ता पर सहमति नहीं बन सकी
लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे और विपक्षी लेबर पार्टी के साथ अहम वार्ता बिना समझौते के खत्म हो गई। शुक्रवार को लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन ने बातचीत प्रक्रिया को खत्म करने की घोषणा करने के लिए थेरेसा को पत्र लिखा है और उनकी सरकार की नाकामियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। उसका कहना है कि सत्तारूढ़ पार्टी के अंदर ही नेतृत्व प्रतिस्पर्धा जारी है।
लेबर पार्टी को जिम्मेदार ठहराया
वहीं थेरेसा मे ने दूसरे जनमत संग्रह जैसे मुद्दों पर विपक्षी दल के अंदर साझा सहमति न होने के लिए लेबर पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। पीएम थेरेसा मे ने कहा कि यह शीर्ष पद छोड़ने के लिए जून तक की समय सीमा निर्धारित करने को मजबूर किए जाने के एक दिन बाद यह घटनाक्रम हुआ। कोर्बिन ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने थेरेसा में को पत्र लिखकर वार्ता के नाकाम होने की बात कही। उन्होंने पत्र लिखा कि यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के लिए एक समझौते को तलाशने की वार्ता उसी तरह नाकाम हुई,जैसा कि वे कर सकते थे। गौरतलब है कि यूरोपीय संघ (ईयू) से ब्रिटेन के बाहर निकलने की शर्तों को लेकर दोनों पार्टियों के बीच गहरे मतभेद हैं। थेरेसा में तीन बार संसद में प्रस्ताव ला चुकी हैं, इसके बावजूद कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका।
Updated on:
18 May 2019, 12:26 PM IST
Published on:
18 May 2019, 12:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.