बताया जा रहा है कि स्ट्रैंगना कैथेड्रल चर्च में एक प्रदर्शनी में कुछ वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया था और आगंतुक उस समय उसी कमरे के अंदर थे। 14 वीं शताब्दी के निर्मित इस कैथेड्रल के प्रवक्ता कैथरीना फ्रोज ने कहा, "अलार्म बंद कर चोरों ने सुरक्षा कांच तोड़ दिया और कलाकृतियों को चुरा लिया।" चर्च ने अपनी वेबसाइट पर लिखा था कि चुराए गए सामान "कैथेड्रल में लॉक और अति सुरक्षित डिस्प्ले में सुरक्षा नियमों के अनुसार" रखा गया था।