म्यूनिखः एलईडी बल्ब को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए यूरोप में हैलोजन लाइट बल्ब पर बैन लगा दिया गया है। ये फैसला एक सितंबर से लागू होगा। दरअसल यूरोपियन यूनियन एलईडी बल्ब को बढ़ाना देना चाहता है। इसलिए फैसला किया गया है कि यूरोपियन यूनियन का कोई भी सदस्य देश हैलोजन बल्ब का आयात नहीं करेगा। एक सितंबर से कोई भी दुकानदार हैलोजन बल्ब नहीं बेच सकेगा। हालांकि कुछ ओवन लाइट (हैलोजन), कैप्स्यूल और लो वोल्टेज रिफ्लेक्टर बल्ब अभी भी बाजार में बेचे जा सकेंगे। माना जा रहा है कि यूरोपीय देश एलईडी बल्ब को गरीबों तक पहुंचाने के लिए कुछ राहत भी दे सकते हैं।