2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रिटेन: आतंकवादी गतिविधियों की फंडिंग के आरोप में 3 महिलाएं गिरफ्तार

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस मामले के तार गहरे जुड़े हैं। पुलिस अभी इस मामले में अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 5 Sep 2018, 10:38 AM IST

uk terror

ब्रिटेन: आतंकवादी गतिविधियों की फंडिंग के आरोप में 3 महिलाएं गिरफ्तार

लंदन: ब्रिटेन की पुलिस ने आतंकवादी गतिविधियों की फंडिंग के आरोप में एक युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।ब्रिटेन की पुलिस ने कहा ही कि फिलहाल इन लोगों को जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। लंदन के मेट्रोपोलिटन पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इन सभी लोगों पर आतंकवादी गतिविधियों के संचालन के लिए फंड इकठ्ठा करने का आरोप था।

पाकिस्तान: भ्रष्टाचार के आरोप में इमरान खान के सलाहकार का इस्तीफा

टेरर फंडिंग के लिए हुई गिरफ्तारी

लंदन पुलिस ने आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने के संदेह में 16 साल की एक युवती और दो अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया है। लंदन पुलिस के आतंकवाद विरोधी दल ने ये गिरफ्तारियां कीं। इन्हें मंगलवार सुबह को पश्चिम लंदन में दो अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया गया। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस मामले के तार गहरे जुड़े हैं। पुलिस अभी इस मामले में अन्य लोगों की तलाश कर रही है। हालांकि अधिकारियों ने गिरफ्तार किये गए लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल इन लोगों से अभी पूछताछ की जा रही है।

ब्रिटेन में पैर पसार रहा है आतंकवाद

ब्रिटेन में इन तीन महिलाओं को हिरासत में लिए जाने से हड़कंप मच गया है। ब्रिटिश मीडिया में देश में बढ़ते आतंकवाद पर चिंता जताई गई है। कुछ दिन पहले ही एक ब्रिटिश मुस्लिम को ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट स्थित व्यापारिक केंद्र और मैडम तुसाद संग्रहालय समेत लंदन में विभिन्न जगहों को निशाना बनाने के लिये आतंकवादी हमले की साजिश रचने के आरोप में अरेस्ट किया गया था। बाद में उस व्यक्ति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

जापान में तूफान जेबी ने मचाई तबाही, अब तक 7 लोगों की मौत

लेविस लुडलो नामक इस व्यक्ति इस्लामिक स्टेट से संबंधों की बात भी कुबूल की। उक्त व्यक्ति ने पुलिस को यह भी बताया कि ब्रिटेन में आईएस अपने फैलाव के लिए धन जुटा रहा है और सैकड़ों लोग गुप-चुप तरीके से आईएस के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

यूरोप

विदेश