6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूरोप
Video: विजय माल्या का बड़ा बयान, देश छोड़ने से पहले मिला था वित्त मंत्री से
Play video

Video: विजय माल्या का बड़ा बयान, देश छोड़ने से पहले मिला था वित्त मंत्री से

माल्या ने कहा कि वो बैंकों का कर्ज चुकाने के लिए तैयार हैं।
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Sep 12, 2018

लंदन। 9 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेकर भारत छोड़ चुके शराब कारोबारी विजय माल्या एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, लंदन में विजय माल्या के प्रत्यर्पण के मामले में सुनवाई चल रही है। इस सुनवाई के दौरान ही माल्या ने मीडिया के सामने चौंकाने वाला बयान दिया है।

विजय माल्या ने कहा है कि भारत छोड़ने से पहले वो वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिले थे। वित्त मंत्री से उनकी मुलाकात सेटलमेंट को लेकर हुई थी, लेकिन बैंकों ने मेरे सेटलमेंट प्लान को लेकर सवाल खड़े किए। माल्या ने कहा कि वह अपना बकाया चुकाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारत के अधिकारियों ने मुंबई की आर्थर रोड जेल में माल्या को रखने के लिए तैयार सेल का विडियो पेश किया।