8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रिटेन: शराब के नशे में महिला का उत्पात, पुलिसकर्मी को जख्मी कर खून पीने की कोशिश

आरोपी महिला आइसलीन मैकलनेनन के बारे में पुलिस ने कहा कि वह घटना की शाम को जानवरों की तरह व्यवहार कर रही थी। सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि 17 मई को मैकलनेनन ने शराब के नशे में जमकर उत्पात किया।

2 min read
Google source verification
Britain incident

ब्रिटेन: शराब के नशे में महिला का उत्पात, पुलिस वाले को जख्मी कर खून पीने की कोशिश

लंदन। लंदन में ब्रिटेन की एक महिला ने शराब के नशे में खूब हंगामा मचाया। जब पुलिसकर्मी इस महिला को काबू में करने की कोशिश करने लगे तो उसने मौके पर पहुंची महिला पुलिसकर्मी को बुरी तरह घायल कर दिया। महिला ने पुलिस ऑफिसर के चेहरे पर हमला किया और चाकू से वार कर खून निकाल दिया। पुलिस अफसर का कहना हैं कि महिला ने उसके चेहरे से टपकता हुआ खून पीने की कोशिश की।महिला ने अफसर से कहा कि वो उसका खून चखना चाहती है। अब ब्रिटेन की एक अदालत में इस महिला के खिलाफ मुकदमा चल रहा है।

अफ्रीका: खतने के दौरान सोमालिया में बच्ची की मौत, परिजनों पर मुकदमा चलाने के आदेश

शराब के नशे में बनी जानवर

आरोपी महिला आइसलीन मैकलनेनन के बारे में पुलिस ने कहा कि वह घटना की शाम को जानवरों की तरह व्यवहार कर रही थी। सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि 17 मई को मैकलनेनन ने शराब के नशे में जमकर उत्पात किया। उस शाम को वह नशे में धुत होकर घर लौटी। उसने पहले एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। फिर उसने एक अन्य घरों पर हमले करने लगी। उसने घरों के शीशे तोड़ दिये।

ऑफ ड्यूटी अफसर पर हमला

घटना के वक्त एक महिला पुलिस अफसर उधर से जा रही थी। उसने आरोपी महिला को शांत करने की कोशिश की। लेकिन वह महिला हिंसक हो गई और उसके अफसर पर हमला कर दिया। आरोपी महिला ने पुलिस अफसर के चेहरे पर चाकू से काटकर घाव कर दिया। फिर उसने उसकी आँखें नोच लीं और बाल उखाड़ लिए । फिर वह लेडी पुलिस ऑफिसर का खून अपने मुंह से लगाकर यम्मी यम्मी चिल्लाते हुए खून पीने की कोशिश करने लगी। बताया जा रहा हैं कि महिला ने घटना के दिन दो बोतल वोदका पी रखी थी।

ट्रम्प से बातचीत के लिए वाशिंगटन जाने को तैयार हैं पुतिन

महिला को एक साल की कैद

घटना में महिला पुलिसकर्मी को काफी चोटें आई हैं। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी महिला को दोषी मानते हुए 12 महीने की जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने महिला पुलिस कर्मी को किसी तरह का हर्जाना नहीं दिया है।