
नई दिल्ली । एक केले की कीमत क्या हो सकती है? सोंचिए! यदि आपके पास एक केले का बिल हजारों रुपए का आ जाए तो आप क्या करेंगे? जाहिर है आप सोंच में पड़ जाएंगे और गुस्से से लाल-पीले भी हो सकते हैं। ब्रिटेन के नॉटिंघम में रहने वाली एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। महिला ने ऑनलाइन खरीददारी करते हुए सामान ऑर्डर किए थे तब उसकी कीमत 100 पाउंड से कुछ कम था लेकिन जब उनके घर पर सामान के साथ बिल आया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला को उसके सामान के लिए दिए गए बिल में एक केले के लिए 930.11 पाउंड का चार्ज किया गया। इस बिल में एक केले के लिए महिला से 87 हजार रुपए मांगे गए।
क्या है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला यह है कि ब्रिटेन के बकिंघम की रहने वाली बॉबी नाम की महिला ने एक मॉल से सामान ऑनलाइन ऑर्डर किया था। उस समय सामान की कीमत 100 पाउंड से भी कम थी। लेकिन जब उनके घर पर सामान के साथ बिल भेजा गया तो एक केले की कीमत 930.11 पाउंड था। भारतीय मुद्रा में करीब 87 हजार रुपए। बिल में बॉबी को एक केले के लिए 930.11 पाउंड का चार्ज किया गया। आम तौर पर उसकी कीमत 11 पेंस यानी 10 रुपए के बराबर होती है।
सुपरमार्केट चेन ने मांगी माफी
बता दें कि इस घटना के तुरंत बाद बॉबी ने गलत बिल दिए जाने के बारे में ट्वीटर पर जानकारी साझा की। उन्होंने एक-एक सामान के वजन और उसपर आए बिल का ब्योरा शेयर किया है। बॉबी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मुझे ऑनलाइन खरीदा सामान मिला। एक केले के लिए मुझसे 930.11 चार्ज किए गए।' बता दें कि वहीं सुपरमार्केट चेन ने बिल बनाने में अपनी गलती को स्वीकार करते हुए माफी मांगी है।
Published on:
19 Apr 2018 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allयूरोप
विदेश
ट्रेंडिंग
