3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस तारीख को होगी Bihar Police Daroga Bharti Main Exam, जानें महत्वपूर्ण बातें

Bihar Police Daroga Bharti Main Exam इस माह 22 जुलाई को आयोजित करवाई जाएगी। यह परीक्षा बिहार की राजधानी पटना में होगी।

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Jul 07, 2018

Bihar Police Daroga Bharti Main Exam

इस तारीख को होगी Bihar Police Daroga Bharti Main Exam, जानें महत्वपूर्ण बातें

Bihar Police Daroga Bharti Main Exam Date: बिहार पुलिस दारोगा भर्ती के लिए होने वाली मुख्य परीक्षा की तारीख निर्धारित कर दी गई है। Bihar Police Daroga Bharti Main Exam इस माह 22 जुलाई को आयोजित करवाई जाएगी। यह परीक्षा बिहार की राजधानी पटना में होगी। एग्जाम के लिए 45 केन्द्र बनाए गए हैं। Bihar Police Daroga Bharti की प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। मेन एग्जाम के लिए 29359 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

आपको बता दें बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से गत वर्ष अक्टूबर माह में दारोगा के 1717 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती के कार्यक्रम में सबसे पहले प्री परीक्षा का आयोजन किया गया था और इसके नतीजे भी घोषित किए जा चुके है। अब बारी मैन एग्जाम की। आपको बता दें Bihar Police Daroga Bharti Main Exam दो पारियों में करवाई जाएगी। इस परीक्षा में दो पेपर होंगे।

ये भी पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे खतनाक जॉब, जरा-सी चूक और सीधे मौत

Bihar Police Constable Bharti के होने वाला पहला पेपर 200 अंकों का होगा। यह पेपर सामान्य हिन्दी होगा और इसमें 100 प्रश्न आएंगे। इनमें से हर अभ्यर्थी को कम से कम 30 अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। इस आंकड़े से कम अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि सामान्य हिन्दी पेपर के मार्क्स फाइनल सेलेक्शन के लिए बनने वाली 'मेरिट लिस्ट' में नहीं जोड़े जाएंगे। इस पेपर का टाइमिंग 2 घंटे का रखा गया है।

पुलिस भर्ती का दूसरा पेपर सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता जांच से सम्बन्धित होगा। दूसरे पेपर में भी प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी और यह 200 अंकों का होगा। पेपर की परीक्षा अवधि 2 घंटे की रखी गई है। पेपर में नेगेटिव मार्किंग का आॅप्शन भी रखा गया है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटा जाएगा।

मुख्य परीक्षा में से 6 गुणा अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट - पीईटी) के लिए किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट पास करना होगा और अंत में मेरिट लिस्ट तैयार करके योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Story Loader