छत्तीसगढ़ पुलिस के जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 30 सितम्बर को शुरू हो रही है। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा इस परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। राज्य पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह परीक्षा 30 सितम्बर को सायं 03 बजे से 05 बजे तक आयोजित की जा रही है। इस भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर, कांकेर एवं दंतेवाड़ा जिला मुख्यालयों को बनाया गया है। इस परीक्षा के लिए CG Arakshak Admit Card भी जारी कर दिए गए हैं।