भिलाई. राजनांदगांव के गणेश विसर्जन झांकी की भीड़ का फायदा उठाकर लोगों का मोबाइल उड़ाने वाले रायपुर को पाकेटमार गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह में 6 लोग थे। पुलिस के मुताबिक रायपुर के पॉकेटमार ऑटो पर सवार होकर झांकी देखने के बहाने जेब काटने राजनांदगांव गए थे। ग्यारह लोगों की जेब पर हाथ साफ किए, फिर सोमवार को अलसुबह वहां से निकल गए।