11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज गिरफ्तारी देंगे कांग्रेसी नेता, 27 को पूरे छत्तीसगढ़ में आंदोलन की घोषणा

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सीडी भाजपा के नेता ने बनाया तो कांग्रेस नेताओं को इसमें कैसे जोड़ दिया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 25 Sep 2018, 11:53 AM IST

congress worker

आज गिरफ्तारी देंगे कांग्रेसी नेता, 27 को पूरे छत्तीसगढ़ में आंदोलन की घोषणा

रायपुर. सेक्स सीडी कांड में सीबीआइ की कार्रवाई की टाइमिंग ने विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेेस इसे सरकार के इशारे पर हुई कार्रवाई बता रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सीडी भाजपा के नेता ने बनाया तो कांग्रेस नेताओं को इसमें कैसे जोड़ दिया गया।

READ MORE : भाजपा नेता ने बनाई अश्लील सीडी, बंटवाने के आरोप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा जेल

रायपुर केंंद्रीय जेल परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, यह सरकार की तानाशाही है। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पहले तो बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठी से पीटा, विरोध में प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाए गए तो उन्होंने सीबीआइ को आगे कर दिया।

READ MORE : सीबीआई ने लगाया आरोप, 500 अश्लील सीडियों का खेप लेकर दिल्ली से आये थे भूपेश

वरिष्ठ नेता रविंद्र चौबे ने कहा, सीडी बनाने का काम भाजपा नेता कैलाश मुरारका ने किया। यह सीबीआइ की चार्जशीट में है, लेकिन इसमें फर्जी ढंग से पत्रकारों और कांग्रेस अध्यक्ष को फंसा दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा, कार्रवाई का विरोध करने कांग्रेस कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन चलाएंगे। मंगलवार को राजधानी में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता गिरफतारी देंगे।

READ MORE : विशेष न्यायाधीश ने सीबीआइ को लगाई फटकार, वापस की अधूरी चार्जशीट

बताया राजनीतिक षडय़ंत्र
कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष पाण्डेय ने इसे राजनीतिक षडय़ंत्र बताया है। उन्होंने कहा, सीडी बनाने वाले भाजपा नेताओं को सरकारी गवाह बना दिया और सीडी लहराने वाले को आरोपी। यह कैसा कानून है। उन्होंने अंतागढ़ मामले में भी सीडी लहराई गई थी, उसमें जांच तक नहीं हुई।

झीरम मामले में चालान पेश नहीं हुआ। उन्होंने कहा, सीबीआइ ने जितनी तत्परता इस मामले में दिखाई, उतनी झीरम की जांच में दिखाती तो कांग्रेस नेताओं के हत्यारे जेल में होते। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कहीं न कहीं कानून में हस्तक्षेप करती है।