सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स सीआरपीएफ द्वारा आयोजित कांस्टेबल एग्जाम के एडमिट कार्ड एग्जाम के अनुसार अलग-अलग तारीखों में जारी किए जा रहे हैं। पहले 25 जून को उन कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड जारी किए गए, जिनकी एग्जाम 1 से 3 जुलाई के बीच है, अब 4 और 5 जून को होने वाली एग्जाम के एडमिट कार्ड आज जारी होंगे, इसके बाद 29 जून को उन कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड जारी होंगे, जिनकी एग्जाम 6 से 12 जुलाई के बीच होगी। इस एग्जाम को क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स को फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद फिटनेस में चयन होने पर डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद उन्हें नियमानुसार नियुक्त किया जाएगा।