7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में एक्जीक्यूटिव की भर्ती

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में एक्जीक्यूटिव के पद पर भर्ती निकली है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 25 Jun 2023, 4:55 PM IST

indiapost.jpg

सरकारी और बैंक में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में एक्जीक्यूटिव के पद पर भर्ती निकली है, अगर आप भी इस बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, तो जल्दी अप्लाई कर दें, क्योंकि इस पद के लिए कुछ ही पद हैं और फार्म भरने की अंतिम तारीख में भी समय काफी कम है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने 43 पदों पर एक्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है, इस भर्ती के लिए आप ibpsonline.ibps.in ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, ये भर्ती 24 जून से शुरू हुई है, जिसके तहत 03 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं, चूंकि इस भर्ती के तहत फार्म भरने के लिए महज 10 दिन का ही समय मिल रहा है, इस कारण अगर आप भी इस नौकरी के इच्छुक हैं तो देर नहीं करें।

ये शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में निकली इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की शैक्षणिक योग्यता बीई, बीटेक, एमसीए या इनके बराबर की कोई उपाधि होना जरूरी है, अन्यथा आप अप्लाई नहीं कर पाएंगे। भर्ती के संबंध में पूरी डिटेल्स आप ऑफिशियल वेबसाइट पर पढऩे के बाद ही फार्म भरें, ताकि आपको भी फार्म भरने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

आयु सीमा और सैलरी
एक्जीक्यूटिव पद के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 40 साल से अधिक नहीं होना चाहिए। फार्म भरने के साथ ही कैंडिडेट्स को 750 रुपए फीस भरनी होगी, जिसमें एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेटस की फीस महज 150 रुपए रहेगी। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का चयन इंटरव्यूह के माध्यम से होगा, जिसमें चयन होने पर सैलरी 83 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए प्रति माह तक रहेगी।

यह भी पढ़ें :

Recruitment in police department : पुलिस कांस्टेबल के 7000 पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

27 जून को फूड ऑफिसर भर्ती एग्जाम, जारी हो गए एडमिट कार्ड

SEBI में असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

ज्वैलरी डिजाइनिंग में कॅरियर बनाने 10 वीं के बाद कर सकते हैं ये कोर्स

AIIMS में प्रोफेसर के पदों पर गेस्ट फैकल्टी की भर्ती, लास्ट डेट 23 जुलाई