10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब ओपन स्कूल वाले छात्र भी दे सकेंगे NEET की परीक्षा, उम्र में भी मिली छूट

नैशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) अब आेपन स्कूल के छात्र भी दे सकेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 27 Apr 2018, 3:07 PM IST

NEET 2018 Exam

अब आेपन स्कूल के छात्र भी NEET की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीएसई से कहा है कि वह नैशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) में ओपन स्कूल से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भी बैठने दें। इसके साथ ही कोटर् ने यह भी कहा कि 25 साल से ज्यादा उम्र के सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को भी एंट्रेंस एग्जाम में बैठने दिया जाए। कोर्ट ने मामले में दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा कि नीट का नतीजा अदालत के निर्णय पर निर्भर करेगा।


याचिकाकतार् के वकील का कहना है कि सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है, लेकिन आवेदक समेत उन तमाम विद्यार्थियों को NEET 2018 में बैठने की इजाजत दी है, जो ओपन स्कूल से 12वीं पास कर चुके हैं। हाई कोर्ट उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है, जिनमें बोर्ड के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को तय करने से जुड़े नोटिफिकेशन को चुनौती दी गई थी। इसमें टेस्ट के लिए अधिकतम उम्र सीमा, सामान्य वर्ग में 25 साल और आरक्षित वर्ग में 30 साल तय की गई है। इसमें उस प्रावधान को भी रद्द किए जाने की मांग की गई है जो ओपन स्कूल या प्राइवेट स्टडी करने वालों को इस टेस्ट में बैठने से रोकता है।


इस वजह से अब ओपन स्कूल या प्राइवेट स्कूलिंग के जरिए 12वीं क्लास तक की पढ़ाई पूरी करने वाले भी इस परीक्षा में बैठ सकेंगे। पहले के नोटिफिकेशन के अनुसार ये लोग नीट-यूजी में नहीं बैठ सकते। ऐसे में यह नोटिफिकेशन खारिज किया जाएगा। नोटिफिकेशन खारिज होगा या नहीं हाई कोर्ट अब इस पर फैसला देगा, लेकिन अंतरिम आदेश के तहत याची और ऐसे अन्य विद्यार्थियों को पेपर में बैठने की इजाजत दे दी गई। ऐसे में नीट का रिजल्ट कोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा। इससे पहले कोर्ट ने 11 अप्रैल के अपने आदेश में सीबीएसई से कहा था कि उन विद्यार्थियो के आवेदन न खारिज किए जाएं, जिन्होंने ओपन स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की है।