Exam Calendar 2025 : अजमेर राजस्थान लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं का दौर मार्च से फिर शुरू होगा। आयोग दिसंबर तक होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर चुका है। सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि तय कैलेंडर के तहत 3 भर्ती परीक्षाएं हो चुकी हैं। अब बकाया 159 परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इन परीक्षाओं में 25 से 30 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।