जेईई एडवांस्ड 2023 कब होगा?
जेईई एडवांस्ड 2023 का आयोजन 4 जून को किया जाएगा। शिफ्ट 1 का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट 2 का आयोजन दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकता है।
परीक्षा के दिन, जेईई एडवांस प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट (रंग में और ए4 पेपर पर) आवश्यक होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दी गई सूची में से एक फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना होगा। आईआईटी गुवाहाटी ने जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए प्रैक्टिस टेस्ट या मॉक टेस्ट भी जारी किए हैं। उम्मीदवार इसे jeeadv.ac.in पर ले सकते हैं।