10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे भर्ती 2018: ग्रुप डी से पहले हो सकती है सहायक लोको पायलट-तकनीशियन भर्ती परीक्षा

रेलवे ग्रुप डी से पहले हो सकती है सहायक लोको पायलट-तकनीशियन भर्ती परीक्षा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 27 Jun 2018, 10:54 AM IST

Railway Rercruitment 2018

रेलवे भर्ती 2018: ग्रुप डी से पहले हो सकती है सहायक लोको पायलट-तकनीशियन भर्ती परीक्षा

रेलवे भर्ती 2018 में अप्लाई करने वालों के लिए खुशखबरी है। रेलवे की ओर से ग्रुप डी और सहायक लोको पायलट और तकनीशियन भर्तियों के लिए परीक्षाएं अब जल्द ही आयोजित की जा रही है। हालांकि खबर यह है कि रेलवे बोर्ड ग्रुप डी से पहले सहायक लोको पायलट और तकनीशियन की परीक्षा आयोजित कर सकता है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से सहायक लोको पायलट और तकनीशियन के 26502 पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए परीक्षा तिथि जुलाई में जारी हो सकती है। वहीं, ग्रुप डी के 62902 पदों के लिए भर्ती परीक्षा अगस्त तक हो सकती है।


2 करोड़ 37 लाख आवेदन
रेलवे की ओर से निकाली गई यह इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती है। इन परीक्षाओं के लिए देश भर से 2 करोड़ 37 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सहायक लोको पायलट और तकनीशियन के 26502 पदों के लिए परीक्षा 3 चरणों में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती का पहला चरण छंटनी के लिए होगा। दूसरे चरण में दो पेपर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जबकि तीसरे चरण में एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। रेलवे के मुताबिक सहायक लोको पायलट और तकनीशियन भर्ती के 26502 पदों के लिए देश भर से 50 लाख से अधिक आवेदन किए गए हैं। इस भर्ती की परीक्षा ग्रुप डी से पहले इसलिए आयोजित की जा रही है क्योंकि इसके लिए विज्ञापन रेलवे ने पहले जारी किया था। इसके अलावा ग्रुप डी की भर्ती की तुलना में इसमें करीब तीन गुणा अभ्यर्थी भी कम हैं।


ग्रुप डी के लिए 1 करोड़ 90 लाख आवेदन
रेलवे की दूसरी महत्वपूर्ण और बड़ी भर्ती ग्रुप डी के 62902 पदों की है जिसकी परीक्षा होने वाली है। इसके लिए 1 करोड़ 90 लाख के लगभग आवेदन किए गए हैं।


मई-जून में होनी थी परीक्षा
आपको बता दें कि रेलवे बोर्ड की ये दोनों ही परीक्षाएं पहले मई-जून में होनी थी, लेकिन अभ्यर्थियों की संख्या 2 करोड़ के पार जाने के बाद से इन आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी का कार्य पूरा नहीं पाया जिस वजह से इन्हें आगे किया गया है। खबर है कि स्क्रूटनी का कार्य पूरा होते ही इन रेलवे भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी की जाएंगी।