21,136 पदों पर हो रही भर्ती
प्रदेश के स्थानीय निकायों में 21,136 पदों पर हो रही सफाईकर्मियों की भर्ती के परिणाम व नियुक्तियों पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। मामले में स्वायत्त शासन विभाग के सचिव व निदेशक को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। प्रदेशभर में करीब 1.90 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन कर रखे हैं। जयपुर में 4961 पदों के लिए 32050 आवेदन आए हैं। अवकाशकालीन न्यायाधीश बीएल शर्मा व डीसी सोमानी की खंडपीठ ने यह अंतरिम आदेश अखिल भारतीय वाल्मिकी समाज की याचिका पर दिया। याचिका में लौटरी के जरिये चयन पर आपत्ति जताई गई है।