इन पदों पर हो रही भर्ती
जयपुर, अजमेर व जोधपुर डिस्कॉम में टेक्निकल हेल्पर के खाली पदों के लिए भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए माध्यमिक स्कूल परीक्षा तथा लाइनमैन, इलेक्ट्रिशियन, पावर इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, एसबीए व्यवसाय में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) व एनएसी शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। राजस्थान बिजली बोर्ड की इन भर्तियों के लिए आवेदन, आवेदन शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया, प्रत्येक निगम तथा वर्गवार रिक्तियों की संख्या, वेतन, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, विभिन्न देय छूट, पात्रता व चयन प्रक्रिया आदि से संबंधित अन्य जानकारियां 2 जुलाई से जयपुर, अजमेर व जोधपुर बिजली बोर्डों की वेबसाइट्स पर उपलब्ध कराई जाएंगी।