9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC 2nd Grade Teacher Exam: एग्जाम डेट्स का शेड्यूल जारी, यहां करें चेक

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने 2nd Grade Teacher Exam 2018 की एग्जाम डेट्स जारी कर दी है। ये एग्जाम्स 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक राजस्थान राज्य के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाएंगे।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Sunil Sharma

Oct 23, 2018

english, Education, learn english, education news in hindi, toefl, education tips in hindi, how to learn english, RPSC, RPSC jobs, RJS, RJS Exam, RPSC Exam, RPSC Exam result

RPSC

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने 2nd Grade Teacher Exam 2018 की एग्जाम डेट्स जारी कर दी है। ये एग्जाम्स 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक राजस्थान राज्य के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इन परीक्षाओं के 2nd Grade Teacher Admit Cards, Exam Dates, शेड्यूल तथा अन्य आवश्यक जानकारी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर चेक किए जा सकते हैं।

इन विषयों के लिए करेगा RPSC टीचर्स की भर्ती
उल्लेखनीय है कि आयोग उर्दू, संस्कृत, विज्ञान, हिंदी, सामान्य ज्ञान, सिंधी, पंजाबी, अंग्रेजी, गणित और सामाजिक विज्ञान विषयों के लिए RPSC 2nd Grade Teacher Exam आयोजित करेगा। आयोग ने लगभग 8,162 शिक्षकों के पदों की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जून 2018 थी। चयनित किए गए अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक लेवल (L – 11) के तहत तनख्वाह दी जाएगी।

ये हैं RPSC 2nd Grade Teacher Exam 2018 Dates Schedule (Subject-wise)
(1) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) G.K.(Group - A) – 28/10/2018
(2) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) Social Science – 29/10/2018
(3) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) Maths – 29/10/2018
(4) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) English – 30/10/2018
(5) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) Punjabi – 30/10/2018
(6) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) Sindhi – 30/10/2018
(7) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) G.K.(Group - B) – 31/10/2018
(8) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) Science – 1/11/2018
(9) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) Hindi – 1/11/2018
(10) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) Urdu – 2/11/2018
(11) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) Sanskrit – 2/11/2018

जानिए किस विषय में कितने पदों पर होगी टीचर्स की भर्ती
RPSC senior teacher Grade II examination के जरिए कुल 8162 पदों पर भर्ती करेगा। इनमें से हिंदी विषय के 1507, विज्ञान के 1128, सामाजिक विज्ञान के 1878, अंग्रेजी के 788, गणित के 699, संस्कृत के 1952, उर्दू के 117, पंजाबी के 89 और सिन्धी के कुल 4 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मई से 9 जून 2018 तक चली थी। चयनित उम्मदवारों का वेतनमान पे मैट्रिक लेवल (L – 11) के तहत मिलेगा।

ऐसा रहेगा rpsc 2nd grade teacher exam pattern और आएंगे इस तरह के प्रश्न-पत्र
2nd Grade Teacher Exam 2018 में दो पेपर होंगे। पहले पेपर में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे तथा कुल मार्क्स 200 होंगे। इन 100 प्रश्नों में से राजस्थान के भौगोलिक, ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। भारत तथा विश्व के सामान्य ज्ञान तथा राजस्थान की समसामयिक घटनाओं व सूचनाओं पर भी प्रश्न पूछे जाएंगे। ये सभी प्रश्न 60 अंकों के होंगे जबकि शेष प्रश्न शैक्षणिक मनोविज्ञान पर पूछे जाएंगे ताकि टीचर बनने के इच्छुक अभ्यर्थी के दिमाग तथा मनोविज्ञान को परखा जा सके। दूसरा पेपर संबंधित विषय तथा उसकी शिक्षण विधियों पर आधारित होगा। दोनों पेपर्स में पास होने वाले अभ्यर्थियों को ही अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें RPSC 2nd Grade Teacher Admit Cards Download
Step - 1. परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे युवा 2nd Grade Teacher Admit Card Download करने के लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in ओपन करें।
Step - 2. यहाँ होम पेज पर Exam Dashboard में दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। इससे एक नया पेज ओपन होगा।
Step - 3. इस पेज अभ्यर्थी से एडमिट कार्ड के लिए Registration number, और Date of Birth तथा अन्य जानकारी मांगी जाएगी।
Step - 4. जानकारी भरकर सब्मिट करने के साथ ही करने के साथ ही स्क्रीन पर RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card exam 2018 दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं।