RPSC द्वारा RAS Pre Exam 2018 Date 5 अगस्त 2018 को लेकर अभी तक किसी तरह का अपडेट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में इस भर्ती परीक्षा दिनांक को यथावत माना जा रहा है। हालांकि RAS-RTS प्री एग्जाम डेट को लेकर यह कहा जा रहा है इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। लेकिन फिलहाल आरपीएससी की ओर से इस बारे में किसी तरह का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इस परीक्षा के बारे में पहले जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रदेशभर में 1225 से अधिक केंद्रों इसका आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा आरपीएससी की ओर से कुल 1017 पदों के लिए आयोजित कराई जा रही है। इस भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेशभर से 5 लाख 1 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इस हिसाब से RPSC RAS-RTS 2018 प्री एग्जाम में प्रत्येक सीट के लिए 492 अभ्यर्थियों के बीच में टक्कर है।