राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानी RSMSSB द्वारा निकाली गई Live Stock Assistant recruitment 2018 के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। पशुधन सहायक के पदों की यह भर्ती 2077 पदों पर की जा रही है। इस भर्ती के लिए आॅनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई, 2018 निर्धारित की गई थी। अब बोर्ड द्वारा इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर 2018 का प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जा रहा है। परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं—