साल 2018 के आखिरी महीने और 2019 के शुरूआती महीने सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए काफी अच्छे रहने वाले हैं। आने वाले 5 महीनों में 1017 आरएएस समेत कुल 18103 अफसर राज्य को मिलने जा रहे हैं। इन अफसरों को भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी द्वारा अक्टूबर से फरवरी 2019 तक पांच बड़ी परीक्षाएं आयोजित कर रही है। इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश के 23 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। RPSC द्वारा आरएएस 2018 समेत फरवरी 2019 तक कुल 7 बड़ी परीक्षाओं के आयोजन किए जा रहे हैं। इनमें से दो बड़ी भर्तियां आरएएस तथा हैड मास्टर के पदों की है। हैड मास्टर के 1200 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। आपको बता दें कि आरएएस प्री 2018 परीक्षा का आयोजन 5 अगस्त को किया जा चुका है। इसके अलावा अक्टूबर माह में गृह विभाग में सब इंस्पेक्टर पुलिस के 330 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है।