3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UK DElEd Admit Card 2024: 30 नवंबर की परीक्षा के लिए इस लिंक पर जारी हुआ एडमिट कार्ड, यहां देखें 

UK DElEd Admit Card 2024: उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यहां दिए लिंक की मदद से देखें-
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 16 Nov 2024, 10:08 AM IST

UK DElEd Admit Card 2024

UK DElEd Admit Card 2024: उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ukdeled.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ एजुकेशन द्वारा नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।

बोर्ड ने छात्रों को दिया निर्देश

जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड देखने में परेशानी हो रही है तो वे दूसरे सर्वर का इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरे सर्वर का लिंक भी पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है। बता दें, उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर को होगा। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड के साथ-साथ वैलिड फोटोआईडी भी लाना होगा।

यह भी पढ़ें- अरे वाह! बिना लिखित परीक्षा DMRC में पाएं नौकरी, हर महीने मिलेंगे 87,800 रुपये

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (UK DElEd Admit Card 2024 Download)

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लें 
  • अब अगले पेज पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा 
  • इसे डाउनलोड कर लें