29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Compartment Exam: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए 07 जून तक करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 जून, 2023 को समाप्त होगी। जो स्टूडेंट्स आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए केवल वहीं छात्र अप्लाई कर सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 20 May 2023, 6:26 PM IST

write_a_1.jpg

UP Board 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की कंपार्टमेंट एग्जाम 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 जून, 2023 को समाप्त होगी। जो स्टूडेंट्स आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए केवल वहीं छात्र अप्लाई कर सकते हैं, जो केवल दो विषयों में फेल हुए हैं। तीन या अधिक विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। हाई स्कूल इंप्रूवमेंट/ कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए वे एग्जामर्थी आवेदन कर सकते हैं जो दो विषयों में फेल हुए हैं। वे एक फेल विषय में ही एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए एग्जाम फीस 256.50 रुपये है।

यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट घोषित किया था। जिसमें 89.78 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 10वीं की एग्जाम उत्तीर्ण की थी। जबकि 12वीं में 75.52 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम के परिणाम 25 अप्रैल को जारी किए गए थे. इस बार हाई स्कूल के 89 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. एग्जाम में 31,16,454 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से कुल 28,63,621 ने एग्जाम दी थी।


ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

1. आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
2. अब, लॉगिन टैब पर क्लिक करें और फिर कक्षा 10, 12 पंजीकरण लिंक का चयन करें।
3. पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और लॉग इन करें।
4. आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और भुगतान करें।
5. फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
6. कृपया अधिक जानकारी या किसी समस्या के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सहायता ले सकते हैं।