19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
Watch video.. चरोदा से देवबलौदा तक गूंजते रहे भोले बाबा के जयकारे
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / Videos / Watch video.. चरोदा से देवबलौदा तक गूंजते रहे भोले बाबा के जयकारे

Watch video.. चरोदा से देवबलौदा तक गूंजते रहे भोले बाबा के जयकारे

सावन माह के चौथे सोमवार को चरोदा से लेकर देवबलौदा तक आस्था का सैलाब देखने मिला। भिलाई-चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे के नेतृत्व में निकाली गई कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल भी प्रमुख रूप से इसमें शामिल हुए और कांवर पद यात्रा कर प्राचीन शिव मंदिर में महाअभिषेक व पूजा अर्चना की।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Abdul Salam

•

Updated: 12 Aug 2024, 10:28 PM IST

चरोदा बस्ती Charoda Basti के 100 साल पुराना कुआं में पूजा अर्चना कर सोमवार को सुबह 11 बजे जल लेकर शिव मंदिर देवबलौदा तक विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। भिलाई-चरोदा निगम के महापौर के नेतृत्व में यह तीसरा साल रहा। इस साल के कावड़ यात्रा में विशाल शिवलिंग व भगवान शंकर की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कावड़ यात्रा चरोदा बस स्टैंड के पास पहुंची यहां ब्रह्मकुमारी बहनों ने स्वागत किया। काली मंदिर के पास, पदुमनगर गेट के पास, सिरसा गेट चौक में मुस्लिम समाज ने, जी केबीन में व देवबलौदा पहुंचने पर वहां के नागरिकों ने स्वागत किया।

मुस्लिम समेत अन्य समाज ने किया स्वागत

पदुम नगर में कुर्मी समाज के राज प्रधान दुलारी वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सिरसा गेट चौक में मुस्लिम समाज व सुजीत बघेल ने अपने साथियों के साथ Welcome स्वागत किया। यात्रा में दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, मनोज मढरिया, पाषर्द मोहन साहू, टेनेंद्र ठाकरे, एस वेंकट रमना, मनोज डहरिया, संतोष तिवारी, भूपेंद्र वर्मा, संतोषी निषाद, दीप्ति वर्मा, देव कुमारी भल्लावी, शारदा मदनकर, अभिषेक वर्मा, मनीष वर्मा, संजय यादव, ईश्वर साहू, हेमंत वर्मा, रविंद्र हरपाल, कामता साहू, डे साहब वर्मा, एम जॉनी, बहलराम साहू, आशीष वर्मा, पारस बंछोर,पप्पू चंद्राकर, नरेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र कोसरे, टिपेश साहू, गिरिजा शंकर, हरमीक सिंह, विनोद निषाद शरद यादव इंद्रजीत यादव अशफाक अहमद तौहीद खान शामिल हुए।