8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
Watch video.. खुर्सीपार, निगम बिना नए पाइप को बिछाए कर रहा सीवर लाइन का काम
Play video

Watch video.. खुर्सीपार, निगम बिना नए पाइप को बिछाए कर रहा सीवर लाइन का काम

नगर निगम, भिलाई के खुर्सीपार जोन-3 में सीवर लाइन बिछाने का काम करने वाली एजेंसी दिए गए वर्क आर्डर के मुताबिक काम नहीं कर रही है। एजेंसी ने नए पाइप को बिछाने के लिए घरों के पीछे गड्ढा नहीं किया है। वह सीधे हर घर के पीछे चैंबर बना रही है। इस मामले में निगम के अधिकारियों ने इंजीनियर से जांच करवाने की बात कही है। इसके पहले एजेंसी ने पानी से भरे गड्डे में ही पाइप बिछाने का काम शुरू कर दिया था। इसे निगम के अधिकारियों ने मौके पर जाकर रोका था। इसके बाद पुन: नए सिरे से यह काम किया जा रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Abdul Salam

•

Updated: 4 Feb 2025, 8:11 PM IST

नगर निगम, भिलाई के खुर्सीपार, शिवाजी नगर, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे ने जोन-3 में लगाए जा रहे पाइप को देखने के बाद कहा था कि पाइप की क्वालिटी की जांच करने के लिए भेजा है। अब तक पाइप की जांच नहीं की गई है। वर्क आर्डर के मुताबिक एजेंसी से निगम के अधिकारी काम नहीं करवा पा रहे हैं। इसकी वजह से आशंका है कि यह काम पिछले काम की तरह बेहतर नहीं हो पाएगा। बीएसपी ने 50 साल पहले पाइप लाइन sewer line pipe बिछाया था। वह आज तक काम किया। अब वह जर्जर हो चुका है, तब नए पाइप लाइन बिछाने का काम में अधिकारी गफलत बरत रहे हैं।

दो फीट में बना रहे चैंबर

खुर्सीपार के जोन-3 में सीवर लाइन के लिए नए पाइप को बिछाने का टेंडर हुआ है। एजेंसी यहां सिर्फ चेंबर बना रही है। नए पाइप के लिए न बेस बना रहे हैं और न पाइप बिछाने का काम किया जा रहा है। यहां सिर्फ दो फीट गहरा चेंबर बनाया जा रहा है।

सहायक अभियंता से देखने के लिए कहता हूं आज

रवि सिन्हा, ईई, नगर निगम, जोन-4, शिवाजी नगर ने बताया कि जोन-3 में एजेंसी पाइप बिछा रही है या नहीं, यह सहायक अभियंता को देखने के लिए कहता हूं। नया पाइप बिछाया जाना है और 7 फीट इसके लिए गड्ढा खोदना है। https://www.patrika.com/news-bulletin/watch-video-priyanshu-of-bhilai-won-gold-in-the-national-level-junior-category-19343821