श्रीगंगानगर. पोंग बांध, रणजीत सागर बांध और रोपड़ डाउन स्ट्रीम से हरिके हैडवर्क्स पर पानी की आवक घटने का असर हमारी नहरों पर पड़ा है। गंगनहर के साथ-साथ इंदिरा गांधी नहर में भी पानी घट गया है। भाखड़ा नहर प्रणाली को पानी की आपूर्ति इंदिरा गांधी नहर से होती है, इसलिए भाखड़ा नहर को मिलने वाले पानी में भी कमी आई है। पानी में कटौती का असर तीनों नहर प्रणालियों के वरीयताक्रम पर पड़ने के आसार बन गए हैं।
पंजाब सिंचाई विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोंग बांध, रणजीत सागर बांध और रोपड़ डाउन स्ट्रीम से हरिके हैडवर्क्स पर आने वाले पानी में कटौती होने के बाद फिरोजपुर फीडर और राजस्थान फीडर को मिल रहे पानी में कमी आई है। यह िस्थति कब तक रहेगी, इसके बारे में पंजाब सिंचाई विभाग के सूत्रों ने अनभिज्ञता जताई। लेकिन जल संसाधन वृत श्रीगंगानगर के अधीक्षण अभियंता धीरज चावला ने अगले दो-तीन में बांधों से पानी की आवक बढ़ने की संभावना है।