29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्रुखाबाद
अराजक तत्वों ने अम्बेडकर प्रतिमा को तोड़ा, गांव में मचा हड़कंप
Play video

अराजक तत्वों ने अम्बेडकर प्रतिमा को तोड़ा, गांव में मचा हड़कंप

अराजक तत्वों ने अम्बेडकर प्रतिमा को तोड़ा, गांव में मचा हड़कंप
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 21 Sep 2018, 2:30 PM IST

फर्रुखाबाद. जिले में अराजक तत्वों ने बीती रात कोतवाली कायमगंज के ग्राम गऊटोला स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। मूर्ति का दाहिना हाथ टूटा देखे जाने पर अनुसूचित जाति समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम अनिल कुमार, सीओ अखिलेश राय, बसपाई मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने सुबह ही क्षतिग्रस्त मूर्ति की मरम्मत कराने का प्रयास किया तो बसपाइयों ने यह कहकर तुरंत ही मरम्मत कराए जाने से मना कर दिया की वरिष्ठ नेताओं के आने के बाद मूर्ति की मरम्मत की जाए। गऊटोला निवासी महेश गौतम ने बताया कि मैंने वर्ष 2001 में मकान के निकट ही अंबेडकर की प्रतिमा लगवाई थी। किसी शराबी ने मूर्ति का हाथ कंधे से तोड़ दिया। महेश गौतम ने बताया कि दो वर्ष पूर्व भी किसी शरारती तत्व इसी हाथ को क्षतिग्रस्त कर दिया था तब मैंने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने वाले का नाम उजागर नहीं हो सका। एसडीएम अनिल कुमार, ने बताया कि कायमगंज के मोहल्ला गऊटोला में किसी अराजक तत्वों ने बीती रात अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराई जा रही है।