10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्रुखाबाद
अगर होली में लड़कियों को लगाया रंग तो जाएंगे जेल
Play video

अगर होली में लड़कियों को लगाया रंग तो जाएंगे जेल

जिले में होली को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली है
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 1 Mar 2018, 3:43 PM IST

फर्रुखाबाद. जिले में होली को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली है। होली के त्यौहार को शांति पूर्ण मनाने के लिए पुलिस से लेकर सभी प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती को लेकर पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। होली के हुड़दंग में लोग रास्ते से गुजरने वाली लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते थे, लेकिन इस वर्ष की होली में ऐसा नहीं कर पाएंगे क्योंकि यदि किसी ने भी रास्ते से गुजरने वाली मां बेटियों पर रंग डाला और उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी तो उनको तत्काल प्रभाव से जेल भेज दिया जायेगा।

दूसरी तरफ जिलाधिकारी मोनिका रानी जिले में जो भी होली रखी गई है। उसके बाद जो स्थान विवादित है, वहां के लिए मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए है। उसके बाद समाज के कुछ समाज सेवियों की टीम बनाई गई है जो होली को शांति पूर्ण मनाने में पूर्ण सहयोग करेंगे।जिले में गांव से लेकर सरकारी आंकड़ों से 1831 जगहों पर होली रखी जा रही है। जिसमें लगभग दो सैकड़ा स्थान झगड़े वाले है उन स्थानों पर पुलिस से लेकर प्रशासन की पैनी नजर रखी जा रही है।

शराब के नशे में कोई भी गुंडागर्दी नहीं करेगा। जिले बढ़ते अपराध को देखते हुए अधिकारियों ने उस पर लगाम लगाने के लिए हर प्रकार से सुरक्षा के इंतजाम कर दिए है।क्योंकि समाज में जो लोग खुराफाती लोग होते है वह किसी न किसी बहाने से होली के खुशी के मौके पर झगड़ा करके होली के खुशहाल मौके को बिगाड़ देते है। उनको यह मौका नहीं दिया जायेगा।