8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंबल पर नहीं कोई फैसला, पंचायत चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार, भाजपा उतारेगी प्रत्याशी: स्वतंत्र देव सिंह

सरकार ने बिना सिंबल दिये ही जिला पंचायत चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिला पंचायत में प्रत्याशी घोषित कर भाजपा चुनाव लड़ेगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 12 Jan 2021, 10:17 AM IST

भाजपा के पास नीति भी नेतृत्व भी, सिंबल पर नहीं कोई फैसला, पंचायत चुनाव लड़ने की रणनीति तैयारी: स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा के पास नीति भी नेतृत्व भी, सिंबल पर नहीं कोई फैसला, पंचायत चुनाव लड़ने की रणनीति तैयारी: स्वतंत्र देव सिंह

फर्रुखाबाद. जनपद में पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने पदाधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि के परिजनों को टिकट न देने का विचार पार्टी का है, लेकिन यह अंतिम सीमारेखा नहीं है। यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी ने प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी लगाए हैं। पार्टी जिला पंचायत का चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। संगठन अपनी कमर कस चुका है। सरकार ने बिना सिंबल दिये ही जिला पंचायत चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिला पंचायत में प्रत्याशी घोषित कर भाजपा चुनाव लड़ेगी।

विपक्ष के पास न नीति न नेतृत्व

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा के पास नीति और नेतृत्व दोनों हैं। अन्य दलों के पास न नीति है और न ही नेतृत्व। पार्टी संगठनात्मक ढांचे के माध्यम से कार्यकर्ताओं का निर्माण करती है। कांग्रेस, सपा और बसपा के नेतृत्व में तुष्टिकरण की नीति को बढ़ावा दिया गया है। विपक्ष का कार्य हमेशा सत्ता में आने एक बाद प्रदेश को लूटने का रहा है। वह सरकार में आने पर गुंडों को पनाह देते हैं। जबकि, मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ के नेतृत्व में सरकार का बुलडोजर माफिया और गुंडो की छाती पर चल रहा है।

उन्होंने किसान आंदोलन पर भी अपनी बात रखी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान नेताओं से बातचीत चल रही है। सरकार किसान के हित में निर्णय लेगी। कई किसान संगठन सरकार के समर्थन में हैं। सभी से चर्चा चल रही है। वहीं, हरियाणा सीएम खट्टर की जनसभा में हुए बवाल को उन्होंने विपक्ष की साजिश बताया।

ये भी पढ़ें: अनुसूचित जाति के छात्रों को लाभ की नई योजना, वित्तीय सहायता से पूरी कर सकेंगे पढ़ाई

ये भी पढ़ें: पंचायत चुनाव को लेकर अनुप्रिया पटेल का बड़ा बयान, अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी, इन युवाओं पर दांव लगाएगा अपना दल