फर्रुखाबाद. दुल्हनें सज-धज कर रात भर अपने होने वाले पिया का इंतजार करती रहीं, लेकिन दहेज के लोभी बारात लेकर नहीं आए। बेटियों के पिता का कहना है कि वर पक्ष ने शादी से पहले बाइक मांगी थी, जिसे वो दे न सके। इसलिए दहेज के लोभियों ने ऐन वक्त पर बारात लाने से ही मना कर दिया। वहीं, वर पक्ष बारिश की वजह से बारात न ला पाने की बात कहता रहा।