5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब चूड़ियां देखकर भाजपा विधायक के होश हुए फाख्ता

4 माह बीत गया गायब हिंदू युवती का अभी तक कोई पता नहीं कायमगंज कोतवाली पुलिस हाथ पर हाथ रखे है बैठे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 6 Jan 2021, 11:00 AM IST

जब चूड़ियां देखकर भाजपा विधायक के होश हुए फाख्ता

जब चूड़ियां देखकर भाजपा विधायक के होश हुए फाख्ता

फर्रुखाबाद. भाजपा विधायक उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने देखा कि ढेर सारी महिलाएं हाथ में चूड़ियां लेकर नारेबाजी कर रहींं हैं। पूछने पर पता चला कि वह सभी उन्हें चूड़ियां पहनाने आईं हैं। इसके बाद पूरे मामले का समझने के बाद कायमगंज कोतवाली को आदेश दिया कि 21 दिन में लड़की को ढूंढ़ कर घरवालों को सौंप दें तो इनाम मिलेगा नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Patrika .com/mainpuri-news/mainpuri-up-panchayat-election-aurandh-precedent-us-pattern-pradhan-6612784/">यूपी ग्राम पंचायत चुनाव के लिए इस गांव ने पेश की मिसाल, जिसने सुना आश्चर्यचकित होकर कहा, वाह

सारा मामला यह है :- मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद का है। 4 माह बीतने के बाद भी गायब हिंदू युवती का अभी तक पता नहीं चला है। कायमगंज कोतवाली में एफआईआर भी कराई गई है। पर कायमगंज कोतवाली पुलिस लड़की को ढूंढने में नाकाम रही है। जिससे गांव व क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

गंभीरता से जांच पड़ताल के निर्देश :- इस पर नाराज ग्रामीण महिलाओं ने कायमगंज से क्षेत्रीय भाजपा विधायक अमर सिंह खटीक के घर पहुंच गईं। विधायक को पहनाने के लिए महिलाओं ने अपने हाथों में चूड़ियां ले रखी थी। आवास पर महिलाओं के पहुंचने की सूचना पर भाजपा विधायक अमर सिंह खटीक के होश उड़ गए। आवास से बाहर आए और लोगों से बातचीत की। तुरंत ही कायमगंज कोतवाल को अपने आवास पर बुलाया। और मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए।

लड़की बरामद करे पुलिस नहीं विधायक देंगे धरना:- भाजपा विधायक अमर सिंह खटीक ने कहाकि, यदि कोतवाली पुलिस 21 दिनों के अंदर युवती को बरामद नहीं कर पाती है। तो वह ग्रामीणों के साथ स्वयं कोतवाली का घेराव कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। और साथ में यह भी कहाकि, यदि लड़की 21 दिनों के अंदर बरामद हो जाती है तो वह 21 हजार रुपए इनाम स्वरूप उन्हें प्रदान करेंगे। फिलहाल में इस संबंध में उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से भी व्यक्तिगततौर से वार्ता की है। अब विधायक के दखल के बाद पुलिस सक्रियता से युवती की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी जबाब देने को तैयार नहीं है वहीं मामला लव जिहाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

नहीं मिली तो लखनऊ में होगा प्रदर्शन :- पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी लखनऊ को 7.01.2021 से हजरतगंज गांधी मूर्ति से राजभवन तक प्रदर्शन जुलूस व गांधी मूर्ति हजरतगंज पर बेमियादी धरने पर बैठने की सूचना भेजी है। जिसकी प्रति पुलिस कमिश्नर लखनऊ, जिलाधिकारी फर्रुखाबाद, पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद, उप जिलाधिकारी कायमगंज, क्षेत्राधिकारी कायमगंज, क्षेत्रीय विधायक कायमगंज आदि को भेजी है।