19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्रुखाबाद
खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बाढ़ के पानी से लोग बेहाल
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Farrukhabad / Videos / खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बाढ़ के पानी से लोग बेहाल

खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बाढ़ के पानी से लोग बेहाल

फर्रूखाबाद में गंगा और रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रहा है...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 19 Aug 2018, 2:14 PM IST


फर्रुखाबाद. गंगा और रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। नरौरा बांध से गंगा नदी में करीब डेढ़ लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। गंगा व रामगंगा दोनों नदियों का जलस्तर अब 136.95 मीटर पर पहुंच गया है। दोनों ही नदियों में खतरे का बिंदु 137.10 मीटर पर है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से पट्टी भरखा, सैदापुर, कछुआ गाड़ा, भूड़रा, सबलपुर, लायकपुर, जगतपुर, उदयपुर, कुड़री सारंगपुर, करनपुर घाट, फुलहा, जटपुरा, रामप्रसाद नगला आदि समेत करीब 50 गांवों में पानी भर गया है। वहीं, करीब 50 गांवों में पानी भरने से लोगों को मुसीबतों से जूझना पड़ रहा है। गांव के स्कूलों में भी बढ़ का पानी भर गया है।

रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से अलादपुर भटौली, कोला सोता, बेचेपट्टी, गलार, खाकिन, महोलिया, बेहटा, रेगापुर आदि एक दर्जन गांवों के किनारे पानी पहुंच गया है। पानी अधिक हो जाने से अहलादपुर में रामगंगा का कटान थम गया है। हालांकि, कुछ गांवों के किनारे खेतों में कटान अब भी जारी है।

बीमारियों ने घेरा
बाढ़ पीड़ित गांवों में अब बीमारियां फैलने लगी हैं, लेकिन चिकित्सकों की टीम नहीं पहुंची। यहां पर बुखार, जुकाम, उल्टी-दस्त और खुजली से लोग परेशान हैं। सोरन देवी के बच्चे को ज्वाइंडिस हो गया है। उन्हें दवा लेने अमृतपुर सीएचसी जाना पड़ा। लोगों को दो-दो नाव से नदी पार कर अमृतपुर जाना होता है। गांव में अब तक न कोई डॉक्टर आया है, न ही दवाई बांटी गई है। इसके अलावा माखन नगला, रामप्रसाद नगला, जटपुरा कहिलियाई गांव में बीमारी फैली हुई है।

जानवरों में भी फैल रहीं बीमारियां
बाढ़ प्रभावित गांवों में इंसान ही नहीं जानवरों में भी बीमारियां फैल रही हैं। खुरपका, मुंहपका की बीमारी फैलने से कई ग्रामीणों के जानवर बीमार हैं। मंझा निवासी संतोष कुमार, राजवीर, दिनेश कुमार ने बताया कि गंगा का पानी घरों में भर गया है। खाना बनाने में भी समस्या होती है। जहां सूखा मिलता है, वहां पर चूल्हा रख कर खाना बनाया जा रहा है। इसके अलावा सुंदरपुर व माखन नगला की ओर जाने वाले रास्ते कट गए हैं। इससे लोगों को निकलने में समस्या हो रही है।