2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 दिन बाद होना था लड़की का विवाह, इस दौरान किसी और से बढ़ी नजदीकियां और फिर…

पुलिस नगर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी सतीशचन्द्र अरोरा के युवा पुत्र तन्नू तथा उसकी प्रेमिका को...

2 min read
Google source verification
GIrl

GIrl

फर्रूखाबाद. शादी से पहले युवती के प्रेमी के साथ गायब हो जाने के कारण परिजन सदमे में है। पुलिस नगर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी सतीशचन्द्र अरोरा के युवा पुत्र तन्नू तथा उसकी प्रेमिका को सरगर्मी से तलाश कर रही है। तन्नू 30 मार्च को दिन के 2 बजे मोहल्ले के ही अशोक कठेरिया की युवा पुत्री के साथ गायब हो गया। परिजनों को जब युवती का कोई पता नहीं चला तब उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस को जांच में पता चला कि तन्नू ने मोहल्ले के ब्रजकिशोर सक्सेना के बेटे विशाल के माध्यम से प्रेमिका के पास मोबाइल फोन पहुंचाया।

मोबाइल से बातचीत होने के बाद ही दोनों योजना बनाकर इश्कबाजी करने चले गये। पुलिस की भनक लगने पर विशाल गायब हो गया। विशाल लालसराय में सपा नेता सचिन गुप्ता की घड़ी की दुकान पर नौकरी करता था। पुलिस ने विशाल के न मिलने पर बीती रात उसके पिता ब्रजकिशोर को हिरासत में ले लिया। ब्रजकिशोर कपड़ा वाले वंशीधर के यहां नौकरी करते हैं। शनिवार को पड़ोस की महिला खाना लेकर कोतवाली पहुंची, तो ब्रजकिशोर पुलिस हिरासत में होने के कारण फूट-फूटकर रोए और आबारा बेटे की करतूतों के लिये उसे कोसते रहे। तन्नू की मोहल्ले की गली के नुक्कड लालसराय रोड पर रस्सी की दुकान है। युवती का 20 अप्रैल को विवाह होना है। कोतवाली खाना ले जाने वाली महिला ने बताया कि लड़का पसंद न होने के कारण युवती चली गई।

विवाहिता जेवरात लेकर भतीजे के साथ गायब-

नगर के मोहल्ला खटकपुरा सिद्धीकी निवासी मोहम्मद रहीस उर्फ कल्लू पुत्र अब्दुल कदीर की पत्नी रूकसाना मोहल्ले के ही अश्फाक के पुत्र मेराज के साथ चली गई। रहीस ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। जारदोजी कारीगर रहीस ने बताया कि मैं 5 अप्रैल को सुबह 8 बजे जरदोजी कारखाने जाने की तैयारी कर रहा था तभी भतीजा मेराज घर आ गया और पत्नी से बातचीत करने लगा। जब मैं दोपहर 2 बजे खाना खाने घर गया तो अंदर वाला बक्सा खुला था।

बक्से में बहन की शादी के लिये रखी सोने की चेन, मां का पुश्तैनी हार, सोने की 2 अंगूठी, एक जोड़ी पायले व 15 हजार रूपये गायब थे। रहीस ने बताया कि मेरी वृद्ध मां व कुंवारी बहन जरीना मामा के पास अहमदाबाद गई है। रूकसाना जाते समय 8 माह की बेटी को भी ले गई। जनपद चंदौली के मुगलसराय निवासी मोहम्मद इसरायल की पुत्री रूकसाना से 5 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था।