10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्रुखाबाद
प्रेमिका ने प्रेमी को जिंदा जलाया, अस्पताल में भर्ती
Play video

प्रेमिका ने प्रेमी को जिंदा जलाया, अस्पताल में भर्ती

प्रेमिका के घर मिलने के लिए गया था।  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 23 Jun 2018, 8:27 PM IST

फर्रुखाबाद. यहां पर एक प्रेमिका द्वारा प्रेमी को जिंदा जला डालने का मामला सामने आया है। जिले के राजेपुर में प्रेमिका के घर गए अधिवक्ता के पुत्र को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और आरोपी विवाहिता को हिरासत में ले लिया। वहीं गम्भीर रूप से झुलसे युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया, जंहा से उसे रेफर कर दिया गया।
थाना कमालगंज क्षेत्र के खुदागंज निवासी अधिवक्ता प्रमोद कुमार के पुत्र रमन के साथ मोहल्ले की ही एक महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन युवती का विवाह जनपद मैनपुरी के बेबर निवासी देवेन्द्र से हो गया था। वहीं रमन का भी विवाह हो गया उसके तीन बच्चे भी हैं।
रमन के पिता अधिवक्ता प्रमोद के अनुसार प्रेम-प्रसंग के चलते ही सुमन ने विवाह करने की बात रमन से कही, जब रमन ने इंकार किया तो विवाहिता सुमन ने कमालगंज थाने में रमन के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं केस में चार्जशीट दाखिल कर दी गयी। रमन जेल जाने के बाद जमानत पर चल रहा था। वहीं आरोपी विवाहिता सुमन ने अपने पति को छोड़ दिया और मायके खुदागंज रहने लगी। बीते दिनों सुमन रमन को लेकर थाना राजेपुर के ग्राम लायकपुर पंहुची। रमन का आरोप है कि वह लोग सुमन के फूफा उदयपाल के घर पर रुके। वह जब कमरे में सो रहा था तभी अचानक सुमन ने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। आग लगते ही वह घर से भागा पर घर के बाहर भरे कीचड़ में कूदकर अपने को बचाया। रमन ने पर्स, एटीएम आदि भी ले लेने का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की और युवती को हिरासत में ले लिया। जख्मी रमन को 108 एम्बुलेस के ईएमटी हरपाल ने लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।