25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Public Holiday: खुशखबरी! दिसंबर में इस दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज,बैंक और सरकारी कार्यालय 

Public Holiday: दिसंबर में स्कूल और कॉलेज के बच्चों को मिलेगी इतने दिन की छुट्टी। अगर आप भी छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। चलिए जानते हैं कि इस महीने बच्चों को कितने दिन की छुट्टी मिलेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Swati Tiwari

•

Updated: 23 Dec 2024, 4:59 PM IST

दिसंबर का महीना अब समाप्त होने वाला है। कुछ ही दिनों में हम नए साल में प्रवेश करेंगे। अब ऐसे में बच्चों को सर्दी की छुट्टी और अन्य छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार रहता है। ठंड के मौसम में छात्रों को छुट्टी का इंतजार रहता है ताकि वह इस ठंड का मजा ले सकें और कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकें। चलिए आपको बताते हैं कि इस महीने आपको कितने दिन की छुट्टी मिलने वाली है। 

इस दिन रहेगी छुट्टी

यूपी में नवंबर महीने के बाद दिसंबर में केवल एक दिन 25 दिसंबर दिन बुधवार को छुट्टी रहेगी। इस दिन जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। बैंकों में भी 25 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा स्कूलों में शीतकालीन अवकाश भी मिलती है, जिसका इंतजार हर एक छात्र को रहता है। फिलहाल यूपी में सर्दी की छुट्टी का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि 25 दिसंबर से यहां भी छुट्टियां शुरू हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! सरकारी कर्मियों को 2025 में कई बार मिलेंगी 3 दिन की छुट्टियां, अवकाश सूची जारी

क्यों मनाते हैं क्रिसमस 

क्रिसमस एक धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहार है जो हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से ईसाई धर्म के अनुयायियों द्वारा मनाया जाता है, और इसका प्रमुख उद्देश्य यीशु मसीह के जन्म का उत्सव है। इस दिन लोग अपने घरों को सुंदर तरीके से सजाते हैं। साथ ही चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं और कैंडल जलाते हैं। इसके अलावा लोग अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाते हैं और केक काटकर इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं।