18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिक युवक ने शिक्षिका से किया प्यार का इजहार, शिक्षिका के उड़े होश

प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका से एक नाबालिक लड़के ने अपने प्यार का इजहार कर दिया।

2 min read
Google source verification
नाबालिक युवक ने शिक्षिका से किया प्यार का इजहार, शिक्षिका के उड़े होश

नाबालिक युवक ने शिक्षिका से किया प्यार का इजहार, शिक्षिका के उड़े होश

फर्रुखाबाद. शहर कोतवाली क्षेत्र की चौकी पांचाल घाट पर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका से एक नाबालिक लड़के ने अपने प्यार का इजहार कर दिया। जिससे शिक्षिका के होश उड़ गए और उस लड़के से परेशान होकर शिक्षिका ने चौकी में उस नाबालिक लड़के की शिकायत दर्ज कराई।

यह है पूरा मामला

शिक्षिका अपनी स्कूटी से शहर से पांचाल स्कूल में बच्चों को पढ़ाने जाती थी उसके पीछे स्थानीय युवक उसका पीछा करता रहा। साथ ही साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी करता था। वह शिक्षिका से विवाह करने जैसी बातें भी करता था लेकिन शिक्षिका उसकी बातों को नजर अंदाज कर दिया करती थी लेकिन उस युवक का एक तरफा प्यार लगातार आगे ही बढ़ता चला जा रहा था। युवक की हरकतों को शिक्षिका ने अपने पति को बताई तो वह भी हैरान रहे गए कि तीन बच्चों की मां पर नाबालिक युवक डोरे डाल रहा है।

पहले तो उनको मजाक लगा बाद में अपने पत्नी के पीछे जाकर देखा तो सत्य बात निकली फिर भी उन्होंने उसको कुछ नहीं कहा आज अचानक उस युवक ने अपनी वाइक, स्कूटी के आगे लगाकर रोक लिया। अपने प्यार का इजहार कर दिया तो शिक्षिका के होश उड़ गए।मामला यही नहीं थमा, उसने शिक्षिका का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

इस घटना की जानकारी उसने अपने पति को दी। शिक्षिका पति के साथ चौकी पर पहुंची जहां पर उसने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी पुलिस ने भी देरी नहीं की क्योंकि महिला का मामला होने के कारण चौकी प्रभारी रामस्नेही ने युवक के घर पर छापा मारा लेकिन वह घर से भाग गया। मौके पर उसके पिता को पकड़कर चौकी पर बैठा लिया गया है।

युवक के पुराने कारनामे उजागर

जिस युवक के खिलाफ शिक्षिका ने पुलिस से शिकायत की वह पहले भी छेड़खानी करने के चलते लोगों ने उसकी पिटाई की थी। उसके घर पर शिकायत की थी लेकिन उस युवक में कोई सुधार नहीं हुआ। उसके हौसले बुलंद होते चले गए जिसका नतीजा की अपनी उम्र से तीन घुना अधिक उम्र की महिला से छेड़खानी करने लगा। कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने फोन बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा क्योंकि सुनने में आया है कि वह कई और लड़कियों के साथ छेड़खानी कर चुका है। यदि वह भी तहरीर देते है तो उनका भी मुकदमा लिखा जाएगा। पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पहले से ही सतर्क है।